माई डियर फ्रेंड...ग्लोबल साउथ पर मिलकर करेंगे काम, लूला की जीत से भारत-ब्राजील रिश्तों को मिलेगी नई धार, PM मोदी ने दी बधाई
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने फ्लेवियो बोल्सोनारो को हराकर ऐतिहासिक चौथी बार जीत दर्ज की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लूला को बधाई देते हुए भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि दोनों देश वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे।



























































