मुफ्त चावल पॉलिश कर बेचने का आरोप, AIADMK ने TVK सरकार की 30 रुपये स्कीम पर खड़े किए सवाल
अन्नाद्रमुक नेता आर. बी. उदयकुमार ने तमिलनाडु सरकार पर आपदा प्रबंधन और महंगाई नियंत्रण की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के बजाय कार्यालय सजावट और सहयोगियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। साथ ही, उन्होंने तीस रुपये प्रति किलो चावल योजना को खुली लूट बताते हुए खरीद प्रक्रिया पर श्वेत पत्र की मांग की।



























































