Chhath Puja से पहले शुरू होगी Yamuna River Cruise, 500 रुपये टिकट और 40 मिनट का सफर
दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नमो यमुना रिवर सफारी क्रूज सेवा का ट्रायल रन शुरू हो गया है। सोनिया विहार से जगतपुर के बीच पांच किलोमीटर के इस सफर का किराया 500 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। सरकार की योजना छठ महापर्व से पहले 30 यात्रियों की क्षमता वाली इस सेवा को शुरू करने की है।



























































