EVM की जगह Paper Ballot से हों चुनाव, खरगे ने 1 नवंबर को बुलाई वोट बचाओ रैली
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए नागरिकों से 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित वोट बचाओ देश बचाओ रैली में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने केंद्र और चुनाव आयोग में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे, एसआईआर पर रोक तथा आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की।



























































