New Delhi में BRICS Parliamentary Forum शुरू, 11 सदस्य देशों के साथ AI और सतत विकास पर होगी चर्चा
नई दिल्ली में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की बैठक का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने इसमें भाग लिया। यह दो दिवसीय सम्मेलन लोकतांत्रिक मूल्यों, जन-केंद्रित विकास और भविष्य की योजनाओं के लिए संसदीय सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित है।



























































