Rahul-Akhilesh पर बरसे Yogi Adityanath, कहा- छोटे मियां-बड़े मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों से नफरत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में 411 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें छोटे मियां और बड़े मियां बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दल घुसपैठियों का समर्थन करते हैं और गरीबों की अनदेखी करते हैं।



























































