Dharamshala-Pangi सड़क बनेगी National Highway? Nitin Gadkari से मिले कुलदीप पठानिया
हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से धर्मशाला, चंबा और पांगी को जोड़ने वाले रणनीतिक सड़क कॉरिडोर को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा, पर्यटन और स्थानीय संपर्क के लिए बेहद अहम बताया। गडकरी ने भरोसा दिया कि नई नीति तय होने पर इस प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।



























































