Kerala High Court की पुलिस को मंजूरी, मर्सिडीज हादसे में जज पर भी दर्ज होगा केस
कोच्चि में मर्सिडीज से 55 वर्षीय व्यक्ति को कुचलने के आरोपी जज के नाबालिग बेटे को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने जमानत दे दी है। पीड़ित परिवार के विरोध के बाद उस पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज कर दोबारा पकड़ा गया था। वहीं, केरल हाई कोर्ट ने पुलिस को संबंधित जज के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की अनुमति दे दी है।



























































