Microtek का बड़ा कदम, Jaipur में Solar Panel फैक्ट्री और Battery सिस्टम पर निवेश
माइक्रोटेक सौर ऊर्जा कारोबार के विस्तार के लिए 400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रही है। इसके तहत जयपुर में नई सौर पैनल फैक्ट्री स्थापित की जाएगी, जिसके नवंबर 2026 तक शुरू होने की संभावना है। साथ ही कंपनी नई बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली पेश कर वित्त वर्ष 2026-27 में 5,000 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य बना रही है।



























































