हूती दानदन दाग रहे सऊदी पर मिसाइल, पाकिस्तान ने हथियारों और Air Defence System की सप्लाई बढ़ाई
क्षेत्रीय सुरक्षा खतरों के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब को दी जाने वाली सैन्य सहायता बढ़ा दी है। द्विपक्षीय रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने वहां अतिरिक्त सैनिक तैनात किए हैं और एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइलें व ड्रोन भेजे हैं। इसका उद्देश्य संभावित हवाई खतरों से सऊदी अरब के प्रमुख शहरों और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा मजबूत करना है।



























































