Bibi शानदार प्रधानमंत्री, वोट दो…नेतन्याहू पर ट्रंप मेहरबान, वजह है ईरान?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी संसदीय चुनाव से पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का समर्थन करते हुए जनता से उन्हें वोट देने की अपील की है। ट्रंप ने ईरान के खिलाफ नेतन्याहू के रुख की सराहना की। कड़े चुनावी मुकाबले और जन असंतोष का सामना कर रहे नेतन्याहू के लिए यह समर्थन बेहद महत्वपूर्ण है।



























































