Berlin यात्रा पर Piyush Goyal का बड़ा बयान, विदेशों में शांति की मिसाल है भारतीय समुदाय
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बर्लिन में कहा कि भारतीय समुदाय शांतिप्रिय है और सड़कों पर अशांति नहीं फैलाता। फ्रांस और इटली जैसे यूरोपीय देशों में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच उन्होंने प्रवासी भारतीयों के आचरण की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने प्रवासियों से भारत में बच्चों के मार्गदर्शन में मदद करने का भी आह्वान किया।



























































