UP Election: कांग्रेस ने '200 सीटों' वाले पोस्टरों से किया किनारा, कहा- सपा के साथ गठबंधन पूरी तरह मजबूत
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर मतभेद सामने आ रहे हैं। कांग्रेस जहां 200 सीटों की मांग कर रही है, वहीं सपा 60 से 70 सीटें देने पर विचार कर रही है। हालांकि, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा पर फूट डालने का आरोप लगाते हुए गठबंधन को पूरी तरह एकजुट बताया।



























































