177 निजी स्कूलों से ₹100 करोड़ की वसूली का आरोप, DMK नेता Anbil Mahesh हुए अरेस्ट
मद्रास उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद चेन्नई पुलिस ने तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई निजी स्कूलों को सरकारी मंजूरी और मान्यता दिलाने के नाम पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कथित वसूली के मामले में की गई है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।



























































