अमित शाह मानहानि केस में Rahul Gandhi को बड़ी राहत, Sultanpur की MP MLA Court ने किया बरी
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की विशेष MP/MLA कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में बरी कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने अमित शाह पर की गई टिप्पणी को गैर-मानहानिकारक मानते हुए केस खारिज किया। यह मामला भाजपा नेता विजय मिश्रा की शिकायत पर दर्ज हुआ था।



























































