Breaking News: राष्ट्रपति भवन के पास नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग, घना धुआं दिखाई दिया, दमकल की कई गाड़ियां रवाना
नई दिल्ली स्थित नॉर्थ ब्लॉक की छत पर वेल्डिंग कार्य के दौरान शॉर्ट सर्किट से एसी बॉयलर में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और तुरंत आग पर काबू पा लिया गया। संसद जाते समय शिवसेना सांसद मिलिंद देवरा ने भी धुएं की तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी।



























































