Israel Election: 7.3 मिलियन से अधिक मतदाता करेंगे फैसला, 12 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ और 1 लाख कर्मी तैनात
इज़राइल में संसद की 120 सीटों के लिए 73 लाख से अधिक मतदाता 12,018 केंद्रों पर मतदान कर रहे हैं। ईरान और हिजबुल्लाह के साथ जारी क्षेत्रीय तनाव के बीच हो रहे इस चुनाव में सरकार बनाने के लिए 61 सीटों के बहुमत की जरूरत है। इस चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विपक्षी गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है।



























































