क्या Kim Jong Un जिंदा हैं? मौत की खबरों के बीच सामने आईं नई तस्वीरें
उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन की ब्रेन हैमरेज से मौत की अफवाहों के बीच उनकी नई तस्वीरें सामने आई हैं। सरकारी मीडिया द्वारा जारी तस्वीरों में वह एक प्रदर्शनी का दौरा करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने से सोशल मीडिया पर चल रहे उनके निधन और कोमा के सभी झूठे दावे खारिज हो गए हैं।



























































