खतरों के बावजूद Bangladesh लौटने को तैयार Sheikh Hasina, बोलीं- मुझे मार दो या गिरफ्तार कर लो, लेकिन...
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि जान के खतरे और गिरफ्तारी की आशंका के बावजूद वे अपने देश लौटने को तैयार हैं। उन्होंने वाशिंगटन में आयोजित एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। छात्र आंदोलन मामलों में ट्रिब्यूनल कोर्ट से मौत की सजा पाने वाली हसीना ने भारत सरकार को आश्रय देने के लिए धन्यवाद भी दिया।



























































