SBSP चीफ Om Prakash Rajbhar को झटका, चंदौली में दर्जनों पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश के चंदौली में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में बगावत हो गई है। पार्टी की युवा शाखा के पदाधिकारियों सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा और टिकट बंटवारे पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा दे दिया। नेताओं का आरोप है कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है।



























































