US Secretary of State Marco Rubio मुंबई पहुंचे, S Jaishankar से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो तीन दिवसीय यात्रा पर मुंबई पहुंचे हैं। इस दौरान वह विदेश मंत्री एस. जयशंकर से द्विपक्षीय व्यापार समझौते, ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। रुबियो 26/11 स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और गुजरात के जामनगर में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।



























































