क्या सपा संग गठबंधन पर फंसा पेंच? कांग्रेस ने यूपी के लिए 150 सीटों की योजना तैयार की, प्रियंका गांधी ने संभाली कमान
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 150 से अधिक सीटों की सूची तैयार की है, जिसकी निगरानी प्रियंका गांधी वाड्रा कर रही हैं। पार्टी अब इन सीटों को लेकर समाजवादी पार्टी के साथ बातचीत करेगी। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया है कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा केवल जीत की संभावनाओं के आधार पर होगा।



























































