ईरान को खत्म करने का प्लान! ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट बातचीत से हड़कंप
अमेरिकी टिप्पणीकार टकर कार्लसन का दावा है कि इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर ईरान पर परमाणु हमला करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने इस कदम से गंभीर वैश्विक संकट की चेतावनी दी है। वहीं, रिपोर्टों के अनुसार ट्रंप सैन्य कार्रवाई के बजाय फिलहाल तेहरान के साथ कूटनीतिक बातचीत को मौका देने पर विचार कर रहे हैं।



























































