आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हैं? जब एयरपोर्ट पर CJP के अभिजीत दिपके को लोगों ने घेरा
दिल्ली एयरपोर्ट पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को विरोध का सामना करना पड़ा। राजधानी लौटने पर उन्होंने जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने वाले साथी कार्यकर्ताओं को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। दिपके ने इस कार्रवाई की तुलना ब्रिटिश हुकूमत के दौर से की।



























































