West Bengal के सांस्कृतिक विभाग के सलाहकार बने Mithun Chakraborty, मिला Cabinet दर्जा
दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग में सलाहकार नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उन्हें इस पद पर कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा। इसके साथ ही वह राज्य प्रशासन के सांस्कृतिक मामलों में एक अहम भूमिका निभाएंगे।



























































