ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ाई मोदी के खिलाफ हो गई... रिहाई के बाद CJP नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के तीन नेताओं को रविवार को रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने दिल्ली पुलिस पर अमानवीय व्यवहार और बिना रसीद फोन जब्त करने का आरोप लगाया। साथ ही नेताओं ने सरकार पर भी गंभीर सवाल उठाए।



























































