Air India और Akasa Air ने बढ़ाया Fuel Surcharge, हवाई टिकट होंगे महंगे
विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर ने ईंधन अधिभार बढ़ाने का फैसला किया है। 9 अक्टूबर से नई बुकिंग पर घरेलू उड़ानों के लिए 375 रुपये से 1,200 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क लगेगा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी मार्ग के अनुसार अधिभार बढ़ने से हवाई यात्रा महंगी हो जाएगी।



























































