CEC Gyanesh Kumar पर Akhilesh Yadav हमलावर, कहा- जनता को रोकना BJP की बड़ी भूल होगी
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। उन्होंने आयोग से निष्पक्ष रहने की अपील करते हुए कहा कि युवाओं की आवाज दबाना सरकार की बड़ी भूल होगी। वहीं, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे करीब 1,000 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।



























































