CM Yogi Ayodhya से खुद चुनाव लड़कर दिखाएं, Akhilesh Yadav ने BJP को दी खुली चुनौती
अयोध्या पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी को यहां से कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अयोध्या का अंतरराष्ट्रीय विकास होगा और किसी के मकान-दुकान नहीं उजाड़े जाएंगे।



























































