बीजेपी अपना दफ्तर चुनाव आयोग में खोल ले, Akhilesh Yadav की दो टूक, गिरफ्तार छात्रों की रिहाई की मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली में छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने आयोग पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए उसके इस्तीफे और गिरफ्तार छात्रों की तुरंत रिहाई की मांग की। उन्होंने मतदाता सूची से नाम काटे जाने को लेकर भी सवाल उठाए।



























































