NHRC की दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस: जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन उत्पीड़न मामले में 2 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त को उस खबर के आधार पर नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि तीन अक्टूबर को जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने तीन महिला पत्रकारों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। एनएचआरसी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।



























































