Amazon ने India समेत तीन देशों में की छंटनी, 1000 से कम कर्मचारियों पर असर
अमेजन ने भारत, अमेरिका और ब्रिटेन में कार्यालयी कर्मचारियों की छंटनी की है, जिससे दुनियाभर में 1,000 से कम पद प्रभावित हुए हैं। कंपनी ने इसे सीमित पदों में बदलाव करार दिया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब अमेजन एआई, डेटा केंद्रों और तकनीकी ढांचे पर भारी निवेश कर रही है।



























































