AP CM Chandrababu Naidu दिल्ली में PM Modi से मिलेंगे, Metro Rail और सूखा राहत पर मांगेंगे मदद
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे। इस दौरान वे विशाखापत्तनम मेट्रो रेल, बीच कॉरिडोर और नदी जोड़ो परियोजनाओं की मंजूरी मांगेंगे। साथ ही अल नीनो से उपजे सूखे से निपटने और गोदावरी पुष्करम के लिए विशेष केंद्रीय आर्थिक मदद की मांग करेंगे।



























































