Odisha Bandh के दौरान NH 16 किया जाम, भद्रक में हाथापाई के बाद एक प्रदर्शनकारी को थाने ले गई पुलिस
ओडिशा बंद के दौरान भद्रक में नेशनल हाईवे 16 जाम करने पर इंडिया ब्लॉक कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने आरोप लगाया कि एक प्रदर्शनकारी ने सिटी डीएसपी का कॉलर पकड़ा, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने अपना प्रदर्शन शांतिपूर्ण बताते हुए एक वाहन चालक पर विवाद शुरू करने का आरोप लगाया।



























































