Bharti Airtel ने Postpaid Plans के दाम 50 रुपये तक बढ़ाए, 5G और कई नए फायदे जोड़े
भारती एयरटेल ने 8 अक्टूबर से अपने पोस्टपेड प्लान की कीमतों में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। इसके बदले कंपनी ग्राहकों को हर साल 1 मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग यात्रा की सुविधा देगी। इसके अलावा नए प्लान में 5जी, इंटरनेट, कॉलिंग और मनोरंजन से जुड़े अतिरिक्त फायदे भी शामिल किए गए हैं।



























































