BIADA MD ने Patliputra Industrial Area का लिया जायजा, अतिक्रमण और गंदगी पर कार्रवाई के निर्देश
बियाडा के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार ने पटना के पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने डेटा सेंटर और विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का जायजा लेते हुए अनधिकृत निर्माण, अतिक्रमण और गंदगी पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही निजी वाहनों को नियंत्रित करने के लिए एक्सेस कंट्रोल लागू करने और बुडको से सड़क पुनर्स्थापना व्यय वसूलने को कहा।



























































