Bihar में सहकारिता योजनाओं की समीक्षा, किसानों को PACS और KCC का लाभ समय पर दें
बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पूर्णिया और मुंगेर प्रमंडल में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने धान अधिप्राप्ति, फसल सहायता योजना और पैक्स के डिजिटलीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि किसानों को केसीसी ऋण और अन्य योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।



























































