Bihar में Rooftop Solar उपभोक्ताओं की बची बिजली खरीदेगी सरकार BERC को भेजा प्रस्ताव
बिहार में रूफटॉप सोलर लगाने वाले उपभोक्ताओं को अब साल के अंत में बची अतिरिक्त बिजली का आर्थिक लाभ मिलेगा। ऊर्जा विभाग ने बिहार विद्युत विनियामक आयोग (BERC) से इस सरप्लस बिजली को खरीदने का नियम बनाने का अनुरोध किया है। इससे राज्य में पीएम सूर्य घर और पीएम-कुसुम योजना के तहत सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।



























































