विरोध-प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी और अराजकता फैलाने की कोशिश, राहुल-प्रियंका पर BJP का वार
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी INDIA गठबंधन का विरोध-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा, जहां राहुल गांधी ने सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर देश को हाइजैक करने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने पलटवार कर कहा कि कांग्रेस प्रदर्शन की आड़ में सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है।



























































