Laxmi Nagar में Delhi Police ने BJP महिला मोर्चा को रोका, Congress सांसद के खिलाफ था मार्च
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए संगीता यादव ने अकोइजम को तुरंत हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिला छात्रों के यौन उत्पीड़न के आरोपी नेता को बचा रही है। यादव ने कहा बहनों, आज हम यहां एक बेटी की गरिमा की रक्षा के लिए खड़े हैं। JNU जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में, एक व्यक्ति जो प्रोफेसर होने की आड़ में महिला छात्रों के यौन उत्पीड़न का आरोपी है और जो कांग्रेस का सांसद भी है - अंगोमचा बिमोल अकोइजम - वह खुलेआम घूम रहा है।



























































