समुंदर में खूनी खेल, 13 जवानों का खात्मा, पाकिस्तान में मचा हड़कंप
अरब सागर के जिवानी तटीय क्षेत्र में बलूच लड़ाकों ने पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड की दो नावों को घेरकर भीषण हमला किया, जिसमें 13 जवान मारे गए। बीएलए की नौसैनिक इकाई द्वारा किए गए इस हमले में दोनों नावें तबाह हो गईं। महत्वपूर्ण समुद्री गलियारे में हुए इस नुकसान के बाद पाकिस्तानी सेना बैकफुट पर आ गई है।



























































