PNB की एसेट क्वालिटी में बड़ा सुधार, Gross NPA घटकर 2.55% और Net NPA 0.25% हुआ
पंजाब नेशनल बैंक ने सितंबर तिमाही में ब्याज आय और बेहतर परिसंपत्ति गुणवत्ता के दम पर 12.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 5,532 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। इस दौरान बैंक का ग्रॉस एनपीए सुधरकर 2.55 प्रतिशत पर आ गया। बैंक प्रबंधन के अनुसार, रेपो रेट बढ़ने के बावजूद अभी डिपॉजिट दरें बढ़ाने की कोई तत्काल आवश्यकता नहीं है।



























































