ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने के लिए भारत तेल के स्रोतों में विविधता ला रहा, Energy Security मजबूत करने के लिए 41 देशों से खरीदेगा क्रूड ऑयल
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वैश्विक झटकों से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए भारत ऊर्जा स्रोतों में विविधता और घरेलू उत्पादन बढ़ा रहा है। भारत ने कच्चे तेल आपूर्तिकर्ता देशों की संख्या 27 से बढ़ाकर 41 कर ली है। साथ ही, समुद्र मंथन योजना और हरित ऊर्जा के विस्तार से देश की बढ़ती मांग पूरी की जाएगी।



























































