कोकीन का नशा और 30 मिनट तक...UAE के शाही खानदान की बहू लंदन की सड़कों पर क्या करती पाई गईं?
यूएई के शाही परिवार से जुड़ी 32 वर्षीय महरा अल नाहयान लंदन की सड़क पर नशे की हालत में बेहोश पाई गईं। अदालत में उन्होंने कोकीन के सेवन और बच्चे की अनदेखी का जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद कोर्ट ने उन पर जुर्माना लगाते हुए दो साल का कम्युनिटी ऑर्डर देकर नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया।



























































