छात्र देश-विरोधी नहीं, भरोसा जीते सरकार, पुणे प्रोटेस्ट पर Bombay HC की बड़ी टिप्पणी
बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा है कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी पर छात्रों को विरोध करने का पूरा अधिकार है क्योंकि वे देश-विरोधी नहीं हैं। इसके साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को छात्रों का भरोसा जीतने और तीन हफ्ते में करीब 70,000 रिक्त पदों का ब्योरा देते हुए हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया।



























































