BRS नेता KTR का Congress पर तीखा वार, Rahul Gandhi को बताया पाखंडी और नेपो किड
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन के बीच बीआरएस नेता केटी रामा राव ने उन पर तीखा हमला बोला। केटीआर ने कांग्रेस पर पाखंड और वोट चोरी का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी के पारिवारिक प्रभाव पर तंज कसा। यह जुबानी जंग तेलंगाना में कांग्रेस और बीआरएस के बीच बढ़ती राजनीतिक तल्खी के दौरान सामने आई है।



























































