April 2029 से लागू होंगे नए BS-7 Norms, Cars और SUV के प्रदूषण पर बढ़ेगी सख्ती
भारत सरकार अप्रैल 2029 से चरणबद्ध तरीके से नए बीएस-7 उत्सर्जन मानक लागू करने की योजना बना रही है। इसके तहत कारों, एसयूवी, बसों और मालवाहक वाहनों के धुएं के अलावा ब्रेक और टायरों से निकलने वाले कणों की भी निगरानी की जाएगी। हालांकि, पुराने वाहनों पर इन नए नियमों का सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा।



























































