BSNL ने स्वदेशी 5G सेवा की तैयारी तेज की, 4G विस्तार के साथ India Mobile Congress में घोषणा
बीएसएनएल 4जी नेटवर्क विस्तार के साथ स्वदेशी 5जी सेवा शुरू करने की तैयारी में जुटा है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में कंपनी अधिकारी विवेक दुआ ने इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही ग्राहकों के लिए स्थानीय भाषा शिकायत प्रणाली वाणी, डेटा सुरक्षा हेतु सप्तांग से साझेदारी और भारत संदेश मंच भी पेश किया गया।



























































