वोट चोरी के विरोध में Rajghat पर INDIA Bloc का धरना, Rahul Gandhi बोले- साजिश की मिलेगी सजा
वोटर लिस्ट के विशेष गहन संशोधन में कथित गड़बड़ी और वोट चोरी के विरोध में INDIA गठबंधन के सांसद दिल्ली के राजघाट पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी सांसदों ने गांधी स्मारक पर शांतिपूर्ण धरना दिया। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त पर आपराधिक साजिश का आरोप लगाया।



























































