CEC Gyanesh Kumar की Security बढ़ाई गई, Opposition Protest के बीच CISF का कड़ा फैसला
वोटर लिस्ट रिविज़न पर विपक्ष के विरोध के बीच केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने मुख्य चुनाव आयुक्त की Z+ सुरक्षा में अतिरिक्त रिज़र्व जवान तैनात किए हैं। 7 अक्टूबर को नई मोती बाग स्थित उनके आवास, चुनाव आयोग दफ्तर और पर्सनल सिक्योरिटी टीम में यह तैनाती बढ़ाई गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा श्रेणी में कोई बदलाव नहीं हुआ है।



























































